Posts

Showing posts from January, 2019

salman khan biography

अब्‍दुल रशीद सलीम सलमान खान उर्फ सलमान खान हिन्‍दी फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता तो हैं हीं, इसके साथ-साथ वे निर्माता, टेलीविजन पर्सनालिटी और समाजसेवी भी हैं। लोग उन्‍हें प्‍यार से सल्‍लू भाई, भाईजान आदि नामों से पुकारते हैां उन्‍होंने अपने करियर में कई छोटी-बड़ी फिल्‍मों में काम किया और धीरे उनके प्रशंसकों की संख्‍या लगातार बढ़ती गईा उन्‍होंने इंडस्‍ट्री में अपना एक अलग मुकाम स्‍थापित किया है और वे हिंदी सिनेमा के अग्रणी अभिनेताओं में से एक हैं। मौजूदा समय में उन‍की फैन फालोइिंग का ये आलम है कि उनके घर (गैलक्‍सी अपार्टमेंट्स) के बाहर उनके चाहने वालों की भीड़ लगी रहती है। उनके फैंस की दीवानगी कुछ ऐसी है कि उनकी एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेताब रहते हैं। कई बार तो ऐसा हुआ है कि सलमान को अपने फैंस से काफी दिक्‍कतों का भी सामना करना पड़ा हैा टाइमस सेलेबेक्‍स बॉलीवुड ऐक्‍टर्स इंडेक्‍स रेटिंग में वे बराबर टॉप पर रहते हैं। पृष्‍ठभूमि-  सलमान खान का जन्‍म इंदौर, मध्‍य प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम सलीम खान है जो कि मशहूर फिल्‍म लेखक रहे हैं। उनकी मां का नाम सुशीला चरक है।...